मोगा में महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हेरोइन और 24 बोतल अवैध शराब बरामद की, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

[ad_1]


मोगा पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 24 बोतल अवैध शराब और कुल 32 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। थाना मिहना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर गांव रामूवाला नया में कार्रवाई की। यहां से जसपाल सिंह उर्फ बाहमन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 24 बोतल अवैध शराब (999 पावरस्टार व्हिस्की, चंडीगढ़ मार्का) जब्त की। इस संबंध में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।एक अन्य कार्रवाई में, थाना सिटी साउथ मोगा की पुलिस ने जवाहर नगर क्षेत्र में पी मार्का फैक्ट्री के पास छापा मारा। पुलिस ने किरणदीप कौर उर्फ किरना नामक महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से हेरोइन बरामद उसके कब्जे से 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। वहीं, थाना कोट ईसे खां की पुलिस ने गांव मनावा के बस स्टैंड के पास गश्त के दौरान दो युवकों जज सिंह उर्फ जज और जसकरण सिंह उर्फ जस्सा को पकड़ा। दोनों के पास से 10 ग्राम हेरोइन मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में नशे और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *