पन्ना के कोतवाली थाना क्षेत्र की राजा बाबू कॉलोनी में गुरुवार शाम एक छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान पुष्पा अहिरवार (22) के रूप में हुई है। वह बीएससी फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी और किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। युवक पर परेशान करने का लगाया आरोप मृतका के मौसा जी द्वारिका प्रसाद अहिरवार ने आरोप लगाया है कि पुरैना गांव के का रहने वाला विकास अहिरवार पुष्पा को लगातार फोन कर परेशान करता था। वो लड़का वर्तमान में सागर में पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि पहले भी युवक को फोन न करने की चेतावनी दी गई थी, जिसके कारण दोनों परिवारों के बीच विवाद भी हुआ था। किराए के कमरे में फंदे पर मिला शव मृतका के भाई बृजेश अहिरवार ने बताया कि गुरुवार देर शाम पुष्पा की एक सहेली ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद भाई ने लक्ष्मीपुर बरखेड़ा निवासी अपने मौसिया को पुष्पा के पास जाने के लिए कहा। जब परिजन राजा बाबू कॉलोनी स्थित उसके निवास पर पहुंचे, तो पुष्पा को फांसी के फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने आशंका जताई है कि विकास अहिरवार से फोन पर हुए किसी विवाद के चलते ही पुष्पा ने यह कदम उठाया है। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव पन्ना कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया। शुक्रवार 17 अप्रैल को शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब कॉल डिटेल्स और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
Source link