डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत कार्रवाई करते हुए ठाकरडा गांव में एक किराना दुकान से अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने दुकान संचालक राजेंद्र पुत्र रतन कलाल (62) को गिरफ्तार किया है। सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अवैध शराब रखने और बेचने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को ठाकरडा में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी राजेंद्र कलाल बिना लाइसेंस के शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Source link