किशनगंज के पार्क में आपत्तिजनक हरकतें:परिवारों के सामने अश्लील व्यवहार पर लोगों में आक्रोश, CCTV और सुरक्षा की मांग




किशनगंज के प्रसिद्ध बुद्धा नेहरू शांति पार्क में युवक-युवतियों द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पार्क में घूमने आए परिवारों और छोटे बच्चों के सामने कुछ युवा जोड़ों द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने से वहां मौजूद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। इस घटना से पार्क में असहज माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना रविवार को हुई, जब पार्क में काफी भीड़ थी। परिवार के साथ आए लोग बच्चों को खेलने और घूमने के लिए लाए थे। इसी दौरान कुछ युवक-युवतियां पार्क के एक कोने में बैठकर आपत्तिजनक तरीके से एक-दूसरे से लिपटते और अश्लील हरकतें करते देखे गए। बच्चों के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ी
पार्क में मौजूद एक स्थानीय महिला, सुनता कुमारी ने बताया, “हम परिवार के साथ बच्चों को लेकर पार्क आए थे, तभी यह सब देखना पड़ा। बच्चों के सामने ऐसी हरकतें देखकर बहुत शर्मिंदगी हुई। पार्क परिवारों के लिए है, प्रेमी जोड़ों के लिए नहीं। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।” इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। कई लोगों ने मांग की है कि पार्क में तुरंत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। घटनाओं को रोकने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे
वन विभाग के एक अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ युवा कोने में जाकर इस प्रकार की हरकतें कर लेते हैं, जिससे परेशानी होती है। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब बुद्धा नेहरू शांति पार्क में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। पहले भी कई बार प्रेमी जोड़ों द्वारा अश्लील हरकतों की शिकायतें आ चुकी हैं। पूर्व में प्रशासन ने पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सांस्कृतिक छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पार्क को परिवारों और बच्चों के अनुकूल बनाने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं और शाम के समय विशेष निगरानी बढ़ाई जाए। इस घटना ने किशनगंज शहर की सांस्कृतिक छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरवासी चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *