[ad_1]
मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को खेतों की नरवाई में भीषण आग लग गई। निवारी और मक्के गांव के बीच पुष्पा वेयरहाउस के पास हुई इस घटना में करीब 15 एकड़ क्षेत्र की नरवाई जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, आग राकेश ठाकुर के खेत से भड़की और तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। आग तेजी से फैलने से आसपास के किसानों में चिंता बढ़ गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि आसपास के खेतों की फसल पहले ही काटी जा चुकी थी, जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका। स्थानीय किसानों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दे दी गई है, जिसके बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
[ad_2]
Source link