कीर्तन दरबार में गुरु जसगान:स्त्री सत्संग जत्थे ने की लंगर सेवा; खरगोन में बैसाखी पर्व पर तीन दिवसीय आयोजन




खरगोन में श्री गुरुसिंघ सभा ने खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व मनाया। तीन दिवसीय इस आयोजन में अखंड पाठ, कीर्तन दरबार और लंगर सेवा शामिल थी। इसमें संगत ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और पंथ की प्रेरक सीख सुनकर अरदास की। पर्व के समापन पर मंगलवार सुबह 11 बजे से कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें जगप्रीत सिंह खन्ने वाले के रागी जत्थे ने गुरमत समागम में गुरु जसगान प्रस्तुत किया। दोपहर बाद अटूट लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान सेवादारों और स्त्री सत्संग जत्थे ने लंगर सेवा में सहयोग किया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सेक्रेटरी कमलजीतसिंह गांधी ने बताया कि तीन दिवसीय इस पर्व की शुरुआत रविवार को निशान साहेब की सेवा के साथ हुई थी। इसके बाद अखंड पाठ साहेब का आरंभ हुआ, जिसमें स्त्री सत्संग जत्थे ने सेवा की। पर्व का समापन मंगलवार को कीर्तन दरबार और अटूट लंगर के साथ हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *