कुकुरझप डैम के पास बनेगा मिनी पार्क:जमुई में सवालाख बाबा स्थल से बढ़ेगा एम्प्लॉयमेंट और टूरिज्म




जमुई जिले के बरहट प्रखंड स्थित कुकुरझप डैम के समीप वर्षों से उपेक्षित सवालाख बाबा स्थल को अब मिनी पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र की तस्वीर बदलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और पर्यटन के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। यह परिसर अब तक खाली पड़ा था और इसका कोई समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा था। पंचायत समिति योजना के तहत यहां जलमीनार और शौचालय निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, जिससे बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। इससे पर्यटकों को सुविधा होगी और यह स्थान परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकेगा। गांव के बच्चों को सुरक्षित खेल का स्थान मिलेगा प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में खेल विभाग के सहयोग से बच्चों और युवाओं के लिए झूले, ओपन जिम और अन्य खेल सामग्री भी लगाई जा रही है। इससे गांव के बच्चों को सुरक्षित खेल का स्थान मिलेगा, वहीं युवा वर्ग को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलेगा। मुखिया जितनी देवी ने बताया कि ग्रामीणों की लंबे समय से इस स्थल के विकास की मांग थी। उनके अनुसार, पार्क बनने के बाद यह जगह सामाजिक गतिविधियों, त्योहारों और सामुदायिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बन सकती है। त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं कुकुरझप डैम कुकुरझप डैम पहले से ही अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जहां त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मिनी पार्क बनने से यह क्षेत्र एक विकसित पिकनिक स्पॉट के रूप में उभरेगा। इससे आसपास के छोटे दुकानदारों और स्थानीय लोगों की आमदनी बढ़ने की भी संभावना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एस.के. पांडेय ने बताया कि पार्क निर्माण की योजना प्रस्तावित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में हरियाली, स्वच्छता और सकारात्मक माहौल को बढ़ावा मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *