रीवा में 100 नशीली कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार:नहर किनारे घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, दो आरोपी फरार

[ad_1]


रीवा में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चल रहे “ऑपरेशन प्रहार-2” के तहत गोविन्दगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सहिजना मोड़ के पास नहर किनारे घेराबंदी कर एक युवक को 100 नग अवैध नशीली कफ सिरप के साथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में नशीले सिरप की सप्लाई की जा रही है। इसी सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी अकेला नहीं है, बल्कि इस धंधे में उसके दो और साथी भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय तिवारी उर्फ शिब्बू (35) निवासी सहिजना नंबर 02 के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में गोविन्दगढ़ थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment