कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा के एजेंट ने पंजाब के परिवार को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपए का फ्रॉड कर लिया। आरोपी एजेंट ने दुबई से फ्लाइट करवाने का वादा किया था, लेकिन फर्जी वीजा और टिकट होने के चलते परिवार को इंडिया लौटना पड़ा। अब पैसा वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जसवीर सिंह निवासी सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब ने बताया कि ट्रैवल एजेंट समर और गैरी ने उसके बेटे पुष्पिंदर सिंह, पुत्रवधू अमनप्रीत कौर और पोती सरलीन को 54 लाख रुपए में डोंकी रूट से अलग-अलग देशों के रास्ते अमेरिका भेजने का भरोसा दिया था। इस पर परिवार भी राजी हो गया। पासपोर्ट के साथ दिए 10 लाख एजेंट ने पहले उनके पासपोर्ट, फोटो और स्कूल सर्टिफिकेट मांगे। फिर 10 लाख रुपये की मांग की। विश्वास करके उसने अलग-अलग समय पर करीब 15 लाख रुपए कैश और RTGS के जरिए दिए। पैसे लेकर एजेंट ने भरोसा दिलाया कि जल्दी परिवार को अमेरिका भेज देंगे। दुबई का वीजा लगवाया पैसे लेकर आरोपी पहले वीजा के लिए टाल-मटोल करने लगे। बाद में आरोपी उनके पासपोर्ट वापस कर दिए, जिन पर दुबई का 3-3 महीने का वीजा लगा हुआ था। एजेंट समर ने विश्वास दिलाया कि उनको दुबई से सीधा अमेरिका भेज देंगे। यकीन करके उसने 23 नवंबर 2021 को बेटे उनको दुबई भेज दिया। फर्जी वीजा और टिकट थमाए दुबई पहुंचने के बाद आरोपी और पैसे मांगने लगे। आरोपी ने अमेरिका के वीजा की फीस भरने के नाम पर बेटे से पांच हजार यूरो और दो हजार डॉलर लिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने समर ने अल सल्वाडोर का वीजा दिया। परिवार दुबई से अल सल्वाडोर के लिए रवाना होने लगा तो एयरपोर्ट सिक्योरिटी जांच में वीजा और टिकट फर्जी पाई गई। वापस भेजा इंडिया इसलिए परिवार को वापस इंडिया आना पड़ा। उसने आरोपी समर और गैरी से अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी समर ने कुछ दिन के लिए अमेरिका का वीजा खुलने और वीजा दिलाने की बात कही। उसने आरोपी की बात मानी, लेकिन आरोपी ने फिर भी वीजा दिलाया ना पैसे लौटाए। पुलिस ने थाना सिटी पिहोवा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Source link