केवड़ा चौकी का एएसआई सस्पेंड:नाकाबंदी में पैसे लेने का आरोप, विभागीय जांच शुरू




सलूम्बर जिले के जावरमाईस थाना क्षेत्र की केवड़ा पुलिस चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी विशनाराम के आदेश पर की गई। जारी आदेश में बताया गया है कि एएसआई राजेंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित है। यह निलंबन राजस्थान सिविल सेवा नियमों के तहत किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन, सलूम्बर रहेगा। उन्हें नियमानुसार वेतन का आधा भाग और अन्य भत्ते निर्वाह भत्ते के रूप में मिलेंगे। यह मामला सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया। इस वीडियो में केवड़ा चौकी पर नाकाबंदी के दौरान कथित तौर पर पैसे लेकर चेकिंग में ढील देने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की विभागीय जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *