कोटा ग्रामीण और सिटी पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई:चेन स्नेचिंग व शराब तस्कर गिरफ्तार, ऑनलाइन IPL सट्टा चलाने वाले तीन आरोपी भी पकड़े

[ad_1]


कोटा में ग्रामीण और सिटी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसा। पहली कार्रवाई में कोटा ग्रामीण पुलिस ने चेन स्नेचिंग और अवैध शराब तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में कैथून थाना पुलिस और साइबर टीम ने 4 अप्रैल की रात ताथेड़ क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की। स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें से दो आरोपी कमल मीणा और कन्हैया लाल उर्फ कन्नू सुमन को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि उनका साथी पीरु भील अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। एसपी सुजीत शंकर ने बताया तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 144 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने 3 अप्रैल को महावीर नगर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से चेन स्नेचिंग के प्रयास की वारदात स्वीकार की। साथ ही पूर्व में भी एक अन्य महिला को निशाना बनाने की बात स्वीकारी है। एसपी ने बताया आरोपी सुबह के समय अकेली महिलाओं को टारगेट कर वारदात को अंजाम देते थे और गलियों के रास्ते फरार हो जाते थे। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है। दूसरी कार्रवाई में कोटा शहर की आर.के. पुरम थाना पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आर.के. पुरम स्थित एक होटल के कमरे में सट्टा खिलवाया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां तीन युवक एलसीडी पर आईपीएल मैच देखते हुए सट्टा संचालन करते मिले। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अमन, रेहान रजा और मोहसिन खान शामिल हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से एक ओप्पो मोबाइल, दो आईफोन और सट्टे के हिसाब-किताब की पर्चियां बरामद हुईं। जांच में सामने आया कि आरोपी Zoom ऐप और व्हाट्सएप कॉल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे और पैसों का लेन-देन भी डिजिटल माध्यम से कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *