कोटा में जिला परिषद कार्यालय से AC के कॉपर चोरी:एक महीने में दूसरी घटना, सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी चोर नहीं पकड़ा




कोटा में जिला परिषद कार्यालय पर लगे 8 एयर कंडिशनर (एसी) की कॉपर पाइप फिटिंग चोर काट कर ले गए। एक माह के भीतर ही चोरी की दो वारदात हो चुकी है। जिला परिषद सीईओ कमल मीना ने इसकी शिकायत जवाहर नगर थाने में भी दी है, लेकिन चोर पकड़ से दूर हैं। केडीए ने जिला परिषद में 3 करोड़ की लागत से बैठकों के लिए हॉल तैयार किया है। हॉल के बाहर 8 एसी लगे हैं। चोर ऑफिस के बाहर लगे एसी आउटर की कॉपर फिटिंग को काट कर ले गए। वारदात होने पर 18 अप्रैल को रिपोर्ट और पाइप काटने का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया। पुलिस चोर को पकड़ती, इससे पहले दूसरी बार चोरी हो गई। जहां वारदात हुई उस इमारत के पीछे और पहली मंजिल पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का ऑफिस है और वहां एडिशनल एसपी अंकित जैन, आरएएस अधिकारी राजेश डागा समेत अन्य अधिकारी बैठते हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से अहम है। इनके ऑफिस के नीचे से दो बार चोरी होना पुलिस की लापरवाही उजागर करता है। चोरी के बाद पाइप वापस लगा दिए थे। एक एसी की कॉपर पाइप फिटिंग की कीमत 8 से 10 हजार रुपए है, क्योंकि दूरी अधिक है। दीवार के पास पेड़ है। चोर सीएडी ऑफिस की दीवार लांघकर पेड़ की मदद से आते हैं। पीछे के एरिया में कोई कर्मचारी नहीं होता। सीएडी में भी नहीं होते हैं। जिसके कारण चोरों के लिए आसान रहता है। थोड़ी देर में पाइप काटकर बाजार में ले जाते हैं। जिला परिषद के कर्मचारियों ने एक संदिग्ध पकड़ भी लिया था। जिला परिषद सीईओ कोटा कमल मीना ने बताया कि दो बार यहां से चोरी हो चुकी है। इसकी थाने में शिकायत भी दी है। जवाहर नगर थाना सीआई राम लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि जिला परिषद से शिकायत मिली है। उनसे मिले फुटेज और वीडियो से जांच कर रहे हैं। एकाध दिन में चोरों को पकड़ लेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *