कोवे राजस्थान चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित:कमिटी की प्रेसिडेंट बनी प्रीति अग्रवाल, डिजिटल युग में एआई आधारित रणनीतियों पर दी जानकारी




कॉन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर्स (कोवे) राजस्थान चैप्टर की ओर से बुधवार को आरआईसी में स्थापना समारोह 2026–27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों, उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और युवा उद्यमी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कमिश्नर, राजस्थान पर्यटन एवं एमडी आरटीडीसी, कमिश्नर, सीईओ पैलेस ऑन व्हील्स, रुक्मणी रियार रहीं। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। इसमें प्रेसिडेंट प्रीति अग्रवाल, इमिडियेट पास्ट प्रेसिडेंट रुचिता धूत, सचिव डॉ आभा गुप्ता, विदुषी मित्तल, ट्रेजरार शशि केडिया और जॉइंट सेक्रेटरी स्नेह अजमेरा ने पदभार संभाला। वहीं, एक्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य में रश्मि धारिवाल, सीमा टाटीवाल, स्मिता सेठी, रूपा खंडेलवाल, उर्वशी मेहरवाल, अलका गौर, निधि जैपुरिया, निशा माहेश्वरी और दीप्ति पूंगलिया, साथ ही गवर्निंग बोर्ड में निधि तोषनीवाल, शिवानी बोहरा, रुचिका सराफ, कल्पना गोयल रही। सलाहकार मंडल में माला खेतान, कमला पोद्दार और सुजाता डागा रही। सेल्फ ब्रांडिंग विषय पर कार्यशाला हुई कार्यक्रम में ईशिता सिंघानिया की ओर से ‘एआई टूल्स के माध्यम से सेल्फ ब्रांडिंग’ विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों को डिजिटल युग में व्यक्तिगत ब्रांडिंग, सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण और एआई आधारित रणनीतियों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। कोवे राजस्थान ने वर्ष 2026–27 के लिए अपने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा भी की, जिसमें बिजनेस नेटवर्किंग, प्रदर्शनियां, स्किल डेवलपमेंट और महिला उद्यमियों के लिए मेंटरशिप पहल शामिल हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण नेटवर्किंग सत्र के साथ हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *