खंडवा में 40 लोगों से भरी आयशर पलटी, 25 घायल:ओवरटेक के दौरान रोड़ से उतरी; मामेरा लेकर गया था परिवार

[ad_1]


खंडवा में शुक्रवार दोपहर के समय मूंदी-सनावद हाईवे पर एक बड़ा हादसा गया। 40 लोगों से भरी आयशर गाड़ी पलटने से करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें सनावद अस्पताल भेजा गया हैं। सभी लोग एक शादी समारोह में मामेरा लेकर गए थे। लौटते वक्त कार्यक्रम स्थल वाले गांव से बाहर निकले ही थे कि ओवरटेक के दौरान आयशर गाड़ी रोड़ किनारे उतरकर पलटी खा गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग गुर्जर समाज के हैं। ग्राम तलवड़िया (अत्तर) से माहेला लेकर ग्राम ठुकरा देवला गए थे। शादी समारोह के बाद सभी लोग आयशर वाहन में सवार होकर वापसी कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम डूडगांव में हादसा हो गया। घायलों को सनावद और वहां से गंभीर घायलों को खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment