खातों से रकम गायब, CSP संचालक समेत दो पर केस:बस्ती में धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस बैंक स्टेटमेंट्स खंगाल रही




बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र में खाताधारकों के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एक CSP (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रतनपुर खास (मुलायमगंज) स्थित एसबीआई के CSP संचालक जवाहरलाल पुत्र बदरी निवासी औरातौन्दा के यहां कई ग्रामीणों ने अपने खाते खुलवाए थे। आरोप है कि इन खाताधारकों की जानकारी के बिना उनके खातों से धनराशि निकाल ली गई। एक प्रार्थी ने बताया कि जब खातों का मिलान किया गया, तो कई लोगों के खातों से रकम गायब मिली, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस संबंध में मुईली थाना पैकोलिया निवासी सुबाष पुत्र महेश ने भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जवाहरलाल पुत्र बदरी और दिवाकर विक्रम पुत्र जवाहरलाल निवासीगण औरातौन्दा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पैकोलिया थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस खातों के लेन-देन का विवरण खंगाल रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *