खिलचीपुर में सरकारी जमीन पर फेंसिंग को लेकर बवाल, VIDEO:नशे में कुछ लोगों ने किया लोहे के एंगल से हमला और पथराव, दो घायल




राजगढ़ के खिलचीपुर में मंगलवार रात झालावाड़ नाके के पास सरकारी जमीन पर फेंसिंग करने पहुंचे कुछ लोगों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि इन लोगों ने राहगीरों और आसपास के घरों पर पथराव किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीन से चार लोग पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। गुमटी हटाने को लेकर हमला पथराव जानकारी के मुताबिक, जिस जमीन से नगर परिषद ने हाल ही में कब्जा हटाया था, उसी पर रात करीब 8 बजे 6 से 7 लोग लोहे के एंगल गाड़कर तार फेंसिंग करने पहुंचे। इस दौरान करीब 10 बजे वहां गुमटी लगाए बैठे लोगों को हटने के लिए कहा गया। गुमटी संचालक विनोद शर्मा जब अपनी गुमटी हटाने लगा, तभी फेंसिंग करने आए लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने विनोद शर्मा पर लोहे के एंगल से हमला कर दिया। इस हमले में उसके कान में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। विनोद ने बताया कि चोट के बाद उसे उस कान से सुनाई देना भी बंद हो गया है। विवाद बढ़ने पर जब आसपास के लोग विनोद के बचाव में पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और जमकर पथराव किया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फेंसिंग विवाद में दो घायल घटना में एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र वर्मा भी घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि वह वहां चाय पीने गया था, तभी अचानक पथराव शुरू हो गया और उसके सिर में चोट लग गई। बताया जा रहा है कि वह एक पूर्व रिटायर्ड ब्लैक कमांडो के भाई हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग खिलचीपुर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन से चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *