गजसिंहपुर में गेहूं खरीद समस्याओं पर आक्रोश:व्यापार मंडल ने 9 अप्रैल को मंडी बंद का आह्वान किया

[ad_1]


गजसिंहपुर में गेहूं खरीद प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के विरोध में व्यापार मंडल ने 9 अप्रैल को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान मंडी प्रांगण में सभी प्रकार की कृषि जिंसों की बोली बंद रहेगी। बताया जा रहा है कि जिलेभर में कृषि मंडियां बंद के समर्थन में यहां भी व्यापारियों ने अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है।व्यापार मंडल के अनुसार, एफ.सी.आई. और आरएसएफसीएससी द्वारा गेहूं खरीद में आ रही दिक्कतों के कारण किसान और व्यापारी दोनों ही परेशान हैं।यह निर्णय प्रशासन का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकर्षित करने और उनके शीघ्र समाधान की मांग को लेकर लिया गया है। व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से इस बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment