बूंदी के नैनवां उपखंड में गम्भीरा-समीधी रोड पर मानपुरा गांव के पास एक कार बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चावंडपुरा निवासी शोराज (26) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक अंतिम नागर (25) को नैनवां उपजिला अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद बूंदी रेफर किया गया है। यह घटना करवर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शोराज और अंतिम नागर सात खाल्या रामपुरिया से अपनी कार से गांव चावंडपुरा लौट रहे थे। रास्ते में मानपुरा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
कार पलटते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला। सूचना पर 108 एंबुलेंस से उन्हें नैनवां उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने शोराज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अंतिम को प्राथमिक उपचार के बाद बूंदी रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि शोराज पेंटिंग का काम करता था और वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। कंटेंट:अश्विनी शर्मा, नैनवां
Source link