गयाजी के आमस में 14 साल की नाबालिग संग गैंगरेप:सहेली संग देर रात पारिवारिक समारोह से लौट रही थी, 2 नाबालिग समेत 4 को पकड़ा




गयाजी जिले के आमस में 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात रविवार देर रात की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम से घर लौट रही थी। पुलिस ने मामले की जानकारी के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे के अंदर वारदात में शामिल सभी 4 आरोपियों को पकड़ लिया। घटना के समय पीड़िता के साथ मौजूद लड़की ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़िता के मुताबिक, जब वो अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक पुलिया के पास चारों आरोपी गांजा पी रहे थे। इसी दौरान चारों ने लड़कियों को अकेला देखकर दौड़ाया। पीड़िता की सहेली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकली, जबकि पीड़िता को आरोपियों ने दबोच लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता बोली- गमछा से मेरा मुंह बांध दिया था पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने गमछा से मेरी मुंह बांध दिया था, ताकि मैं शोर न मचा पाऊं। आरोपियों ने मेरा मोबाइल भी पत्थर से कूंचकर तोड़ दिया। पुलिस को इस मामले की जानकारी सोमवार को मिली, जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। ​पीड़िता के पिता ने बताया कि घर में लड़की जब देर रात नहीं पहुंची तो उसकी मां अन्य परिजनों के साथ ढूंढना शुरू किया तो लड़की खेत मे तड़पती हुई मिली। पीड़िता के पिता ने बताया कि रात को मेरी बेटी और पत्नी ने मुझे वारदात की जानकारी नहीं दी। सुबह जब सोकर उठा तो पत्नी ने पूरे मामले की जानकारी मुझे दी। इसके बाद दोपहर में मैं अपनी बेटी और पत्नी को लेकर थाना पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज कराई। वारदात में दो नाबालिग भी शामिल आमस के प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन टीम गठित की। पुलिस ने बिना समय गंवाए पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज की और छापेमारी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर ही चारों आरोपियों को पकड़ लिया। ​गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिशुपाल कुमार और सजन कुमार के रूप में हुई है। इनके साथ ही पुलिस ने दो अन्य नाबालिगों को भी इस अपराध में शामिल होने के आरोप में पकड़ा है। चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान घटनास्थल पर पुलिस को मिले खून के धब्बे ​पुलिस ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि मामले को कोर्ट में मजबूती से पेश करने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों पर भी जोर दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण शेरघाटी एसडीपीओ और एफएसएल (FSL) की विशेष टीम द्वारा किया गया है। जांच के दौरान घटनास्थल पर खून के धब्बे पाए गए हैं, जिन्हें एफएसएल टीम ने सैंपलिंग के लिए सुरक्षित रख लिया है। ​फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता और पकड़े गए चारों आरोपियों को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए गया भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद केस की कड़ियां एक दूसरे से जुड़ेगीं। ​प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *