गयाजी में मैट्रिक परीक्षा के मेधावियों को मिला सम्मान:विधायक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, छात्रों में दिखा उत्साह

[ad_1]


गयाजी जिले के कोंच प्रखंड की परसामा पंचायत में स्थित चतुरी विघा उच्च विद्यालय और कोंच प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में करियर गाइडेंस कार्यक्रम सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय विधायक अजय दांगी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चतुरी विघा उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक आशिम आलम और नागेंद्र कुमार राही ने विधायक अजय दांगी का बुके और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। वहीं, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक तरुण कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय रमन का स्वागत किया। समारोह में विधायक अजय दांगी ने चतुरी विघा के विद्यार्थियों से संवाद किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय रमन ने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के छात्रों से बातचीत की। दोनों ने छात्रों को करियर निर्माण के लिए उचित मार्गदर्शन दिया और कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर, शैक्षणिक सत्र 2026 की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षिका स्वाती कुमारी और शिक्षक निलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, मीडिया कर्मी और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *