गर्मी की छुट्टियों में चलेगी निजामुद्दीन-दादर स्पेशल ट्रेन:21 अप्रैल से 16 जुलाई तक 13 फेरे लगाएगी, 12 स्टेशनों पर रुकेगी; जानें पूरी डिटेल




गर्मी की छुट्टियों में यात्री की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।हजरत निज़ामुद्दीन-दादर और दादर हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 21 अप्रैल से 16 जुलाई तक चलेगी। ये ट्रेन दोनों दिशाओं में 13-13 ट्रिप करेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04002 (हजरत निज़ामुद्दीन–दादर) 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को 13 फेरों में हजरत निज़ामुद्दीन से रात 11.45 बजे रवाना होगी। अगले दिन बुधवार को गंगापुर सिटी जंक्शन सुबह 6.40 बजे, कोटा जंक्शन 10.05 बजे होते हुए उसी दिन रात 10.40 बजे दादर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04001 (दादर–हजरत निज़ामुद्दीन) 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को 13 फेरों में दादर से रात 12.15 बजे रवाना होगी। जो कोटा जंक्शन दोपहर 1 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 3.15 बजे होते हुए उसी दिन रात 9.35 बजे हजरत निज़ामुद्दीन पहुंचेगी। यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में हजरत निज़ामुद्दीन जंक्शन, कोसी कलां, मथुरा जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, कोटा जंक्शन, नागदा, रतलाम जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, बोरीवली जंक्शन तथा दादर स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी। इस विशेष गाड़ी में 12 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सहित कुल 19 यात्री डिब्बे होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *