अप्रैल माह आधा बीत चुका है। ऐसे में गर्मी ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। आज तापमान सीजन में पहली बार 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। इसी सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। जिससे लोगों को दिन में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लगातार बढ़ रहा तापमान गाजियाबाद में आज गुरुवार सुबह तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। आज हवा की गति 5 किमी प्रति घंटा से है। पिछले 24 घंटे में तामपान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। दिन में तेज धूप खिली है, मौसम विज्ञानियों के अनुसार दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच अधिकतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। जबकि सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान रहता है। सुबह धूप खिलने पर तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लास्ट अप्रैल से मई में भीषण गर्मी अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में तापमान बढ़ने के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मई माह में लू चलने से गर्मी भी अधिक रहेगी। 20 मार्च से लेकर 8 अप्रैल तक गाजियाबाद और आसपास के जिलों में बारिश और तेज हवाओं से तापमान गिरा था।
Source link