जालंधर | गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आदर्श नगर में खालसा साजना दिवस के अवसर पर सुबह और रात को गुरमत समागम करवाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद दीवान सजाए गए। इसमें तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री अनंदपुर साहिब के हजूरी रागी भाई तजेश्वर सिंह के अलावा भाई भाई जोगिंदर सिंह शान, भाई चरनजीत सिंह, साहिबजादा सोसायटी आदर्श नगर के सदस्य, स्त्री सत्संग सभा आदि रागी जत्थों ने कीर्तन की और ढाडी जत्था भाई इकबाल सिंह ने ढाडी वारों से हाजिरी भरी। हेड ग्रंथी भाई जसपाल सिंह, भाई गुरमीत सिंह और बीबी जसजीत कौर एडवोकेट ने गुरमत विचार साझा किए।
Source link