गोपालगंज में थ्रेसर मशीन में फंसने से महिला की मौत:खेत में काम के दौरान गंभीर घायल हुई, इलाज के दौरान रास्ते में दम तोड़ा




गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मैनेजर भगत की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ललिता देवी अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रही थीं। इसी दौरान वह थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों की मदद से तत्काल मॉडल अस्पताल ले जाया गया
घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तत्काल मॉडल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। हालांकि, गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उन्हें वापस मॉडल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने घर ले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *