गोलीकांड में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करें-IG:कदवा में किया निरीक्षण, एसपी भी मौजूद; एफएसएल की टीम जांच में जुटी




पूर्णिया क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए गोलीकांड स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कटिहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी और बारसोई के एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आईजी ने कदवा थाना क्षेत्र में हुई घटना और विधि-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुधवार देर रात भोगांव पंचायत के भोगांव कोठी गांव में गोलीकांड के बाद गुरुवार को पूरा गांव पुलिस छावनी में बदल गया। गांव में तनावपूर्ण शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी के परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने के आरोपी सुनील साह और उसके परिवार के तीन सदस्यों – रंजीत साह, लवली सिंह और निशा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त, आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल नौ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें मिथिलेश कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, तपन सिंह, प्रीतम सिंह, अशोक सिंह, अमरजीत सिंह, चंदन सिंह, अमन कुमार सिंह (पिता जय प्रकाश सिंह) और अमन कुमार सिंह (पिता महेश सिंह) शामिल हैं। पुलिस सभी गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। मामूली टक्कर से शुरू हुआ था विवाद,मेला से लौटते समय यह विवाद एक मामूली टक्कर से शुरू हुआ था। घायल बुजुर्ग महिला जानकी देवी के पुत्र और घायल बच्ची अनुष्का कुमारी के पिता रोहित सिंह ने बताया कि उनके भाई बबलू सिंह, जो वार्ड संख्या 2 के वर्तमान वार्ड सदस्य हैं, बुधवार रात मेला देखकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुनील साह के घर से शराब लेकर मोटरसाइकिल से निकल रहे एक युवक की टक्कर बबलू सिंह की साइकिल से हो गई। इस टक्कर के बाद कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया, जिसके परिणामस्वरूप गोलीकांड हुआ।
आरोप है कि सुनील साह घर से बाहर निकलकर बबलू सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई और लोग वहां जुटने लगे तब सुनील साह घर के अंदर घुस गया। रोहित सिंह का आरोप है कि बाहर से शोर-शराबा होने पर सुनील साह ने घर के अंदर से अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी 11 वर्षीय पुत्री और 60 वर्षीय जानकी देवी घायल इस गोलीबारी में उनकी 11 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी और 60 वर्षीय माता जानकी देवी को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई तभी दोनों को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया रेफर कर दिया फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

फायरिंग के बाद उग्र भीड़ ने किया आगजनी

गोलीबारी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोली फायरिंग करने वाले आरोपी के टिन से बना हुआ एक घर सुर घर के पास रखे वाहनों पर आग लगा दिया ग्रामीणों टिन का घर सहित ने कुल 6 मोटरसाइकिल, एक ऑटो और एक कार में आग लगा दी जिससे सभी वाहन और घर जलकर राख हो गया साथ ही सुनील सिंह के आवासीय घर पर भी तोड़फोड़ किया। रोहित सिंह का कहना है कि उक्त सभी जले हुए कई वाहन उन लोगों के थे जो कथित रूप से सुनील साह से शराब लेने आते थे। उनका आरोप है कि सुनील साह उधारी नहीं चुकाने वालों के वाहन जबरन अपने पास रख लेता था हालांकि इन बातों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। शराब कारोबार की चर्चा से उठे सवाल

घटना के बाद गांव में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आरोपी का घर किसी शराब दुकान से कम नही है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद खुलेआम शराब बिक्री की बात सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़ा हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो इतनी बड़ी घटना टल सकती थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
गांव में नियंत्रण की स्थिति,पुलिस ने की छानबीन
फिलहाल पूरा गांव में नियंत्रण की स्थिति देखी जा रही है। मामले को लेकर पुलिस महानिरीक्षक डॉ० विवेकानंद एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार शिखर चौधरी ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की छानबीन के बाद पुलिस महानिरीक्षक डॉ० विवेकानंद ने कहा कि मोटरसाइकिल से धक्का लगने के विवाद को लेकर आक्रोशित लोगों ने सुनील सह का घर घेर लिया था और सुनील साह के तरफ से गोलियां चलाई गई थी जिसमें दो लोग जख्मी हो गए इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उनके घर को घेर लिया था तोरफोड़ और आगजनी का कार्य उनके कामत पर हुई है।

इस संबंध में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई परंतु पुलिस ने दृढ़तापूर्वक करवाई करते हुए दोनों को सुरीक्षित जान बचा लिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस संबंध में दो केस दर्ज हुए हैं एक जिनको गोली लगी उस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें सुनील साह सहित उनके तीन और सदस शामिल है। और विधि व्यवस्था उत्पन्न करने वाले 9 व्यक्ति को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। वीडियो के अनुसार सबको गिरफ्तार करके करवाई होगी अन्य 6 को भी चिन्हित किया गया है और वीडियो के अनुसार अन्य उन सबको गिरफ्तार करके करवाई की जाएगी। सुनील साह के द्वारा अवैध शराब तस्करी पर उन्होंने कहा कि ये जानकारी जांच के क्रम में मिली है सुनील साह के विरुद्ध चार से पांच केस पहले भी शराब के धंधा करने से और अवैध रूप से धन उपार्जन करने की जानकारी मिली है। हम लोग इसके विरुद्ध 107 बीएन एस एस की करवाई करते हुए इनके द्वारा अवैध धनोपार्जन जो किया गया है उसको जप्त करने की दिशा में करवाई करेंगें इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *