चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 'सीयू फेस्ट 2026' का आयोजन:ध्वनि भानुशाली की परफॉर्मेंस पर झूमें छात्र, अंशदीप कौर को बनीं मिस सीयू फेस्ट




उन्नाव के नवाबगंज स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पहली बार ‘सीयू फेस्ट 2026’ का आयोजन किया गया। यह फेस्ट रंगारंग कार्यक्रमों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और एक शानदार म्यूजिकल नाइट के साथ यादगार बन गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोकप्रिय युवा सिंगर ध्वनि भानुशाली की लाइव परफॉर्मेंस रही, जिसने पूरे कैंपस में ऊर्जा और उत्साह भर दिया। म्यूजिकल नाइट में ध्वनि भानुशाली के मंच पर आते ही छात्र-छात्राएं तालियों और उत्साह के साथ झूम उठे। उनके सुपरहिट गीतों पर विद्यार्थी देर रात तक थिरकते रहे। ध्वनि की दमदार प्रस्तुति ने इस कार्यक्रम को खास बनाया और फेस्ट को एक यादगार अनुभव में बदल दिया। विद्यार्थियों ने भी दी प्रस्तुति ‘सीयू फेस्ट’ के दौरान फाइन आर्ट्स, थिएटर, लिटरेरी, म्यूजिक, डांस और मॉडलिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया। डिबेट प्रतियोगिता में प्रज्ञा शुक्ला और शोना मरियम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकुल और जानवी द्वितीय तथा जया सिंह और पार्थ सनाठी तृतीय स्थान पर रहे। स्किट प्रतियोगिता में दिव्यांश एंड टीम ने पहला और यामिनी एंड टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। मिमिक्री में प्रभलीन कौर की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में रवि प्रताप प्रथम, आस्था सिंह द्वितीय और अरशद तृतीय स्थान पर रहे। फेस्ट की मॉडलिंग प्रतियोगिता में अंशदीप कौर को ‘मिस सीयू फेस्ट’ और निखिल शर्मा को ‘मिस्टर सीयू यूपी फेस्ट’ का खिताब मिला। विजेताओं को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की। वीसी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, यूपी केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता पर ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान देती है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन छात्रों को अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों की जबरदस्त भागीदारी और उत्साह देखने को मिला। इस सफल आयोजन के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, यूपी ने एक नई सांस्कृतिक परंपरा की शुरुआत की है। जिसे भविष्य में और भी बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आगे भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों को बेहतर मंच देने की प्रतिबद्धता दोहराई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *