चित्तौड़गढ़ में पानी सप्लाई गड़बड़ी पर एक्शन:एईएन हिमांशु वीरवाल और जेईएन राकेश आमेटा पर चार्जशीट के निर्देश, जिला कलेक्टर बोली – पेयजल व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं




चित्तौड़गढ़ में पेयजल सप्लाई में गड़बड़ी अब सीधे कार्रवाई तक पहुंच गई है। सेगवा हाउसिंग बोर्ड के सी-ब्लॉक इलाके से पानी की अनियमित सप्लाई की शिकायत मिलते ही जिला कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया और मौके पर ही सहायक अभियंता हिमांशु वीरवाल और कनिष्ठ अभियंता राकेश आमेटा के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के निर्देश दे दिए। कलेक्टर ने कहा कि पानी जैसी जरूरी सुविधा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। दो दिन चला विशेष अभियान, गांव-गांव पहुंची टीमें राज्य सरकार के निर्देश पर 18 और 19 अप्रैल को जिले में पाइपलाइन लीकेज और हैंडपंप सुधार का विशेष अभियान चलाया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीमों ने 11 उपखंडों के 56 गांवों में जाकर काम किया। जहां भी पाइपलाइन लीक थी या हैंडपंप खराब थे, उन्हें मौके पर ही ठीक किया गया। गर्मी को देखते हुए विभाग ने इस अभियान को तेजी से पूरा किया, ताकि लोगों को पानी की परेशानी न हो। अधिकारियों ने खुद संभाली फील्ड की जिम्मेदारी इस बार सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि अधिकारी खुद जमीन पर नजर आए। जिला कलेक्टर, जिला परिषद सीईओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार और पीएचईडी की पूरी टीम गांवों में पहुंची। उन्होंने काम का निरीक्षण किया और जहां कमी दिखी, वहीं सुधार के निर्देश दिए। साफ तौर पर कहा गया कि लोगों तक बिना रुकावट पानी पहुंचना चाहिए, इसमें कोई ढिलाई नहीं चलेगी। पानी योजनाओं की जांच, सप्लाई पर फोकस निरीक्षण के दौरान समर कंटीजेंसी प्लान, जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 योजना के कामों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि गर्मी में पानी की सप्लाई सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इसलिए शिकायतों को तुरंत हल किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि छोटी समस्या को नजरअंदाज करने से बड़ी दिक्कत बनती है, इसलिए हर स्तर पर निगरानी जरूरी है। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी किया निरीक्षण अभियान के बीच कलेक्टर ने शहर के 15 एमएलडी क्षमता वाले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी दौरा किया। यहां पानी को साफ करने की प्रक्रिया और सप्लाई सिस्टम को देखा गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शहर में पानी की क्वालिटी और सप्लाई दोनों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। अभियान से राहत की उम्मीद, आगे भी सख्ती जारी रहेगी दो दिन चले इस अभियान से जिले में कई जगहों पर पानी की व्यवस्था सुधरी है और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कलेक्टर ने कहा कि अब नियमित मॉनिटरिंग होगी और जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *