चित्तौड़गढ़ जिले में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू (आईएएस) ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 24 अप्रैल से सत्रांत तक प्रभावी रहेगा। नए आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों का समय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय भी बदला आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए समय सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। हालांकि आंगनबाड़ी स्टाफ अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही कार्य करेगा, उनके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 9वीं से 12वीं और परीक्षाओं पर कोई असर नहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम ने स्पष्ट किया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही चल रही और आगामी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगी। आदेश की सख्ती से पालना के निर्देश जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों को आदेश की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। गर्मी 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार जिले में गर्मी लगातार बढ़ रही है और 25-26 अप्रैल को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चित्तौड़गढ़ प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है ताकि छोटे बच्चों को लू और तेज गर्मी से सुरक्षित रखा जा सके।
Source link