चूरू में एक 32 वर्षीय विवाहिता पर सीलिंग फैन टूटकर गिर गया। यह घटना रविवार दोपहर को हुई, जब विवाहिता अपनी बेटी के साथ पीहर के घर में सो रही थी। हादसे में विवाहिता के कान में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी 3 साल की बेटी सुरक्षित बच गई। परिजनों ने बताया कि दूधवामीठा निवासी दीपा अपनी बेटी के साथ पीहर आई हुई थी। रविवार दोपहर वह घर के कमरे में सो रही थी, तभी अचानक सीलिंग फैन टूटकर उस पर गिर गया। पंखे की ब्लेड से दीपा का कान एक तरफ से कट गया, जिससे खून बहने लगा। धमाके की आवाज सुनकर परिजन दौड़े
पंखा गिरने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे। उन्होंने दीपा की बेटी को संभाला, जिसे कोई चोट नहीं आई थी। घायल दीपा को तुरंत एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने दीपा का इलाज किया। इमरजेंसी स्टाफ ने इस घटना की सूचना अस्पताल चौकी को भी दी। फिलहाल, विवाहिता की हालत सामान्य बताई जा रही है।
Source link