[ad_1]
छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्रामपुर में रविवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद तीन बच्चे मलबे में दब गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया
मलबे में दबने से अमन साहू और उसकी दो बहनें घायल हो गईं। अमन साहू को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसकी बहनों को मामूली चोटें लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद अमन साहू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कच्चे मकान कमजोर हो गए हैं। इसी कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मकानों का सर्वे कर सुरक्षा उपाय करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
[ad_2]
Source link