छिंदवाड़ा में आज 6 घंटे बिजली कटौती:पालामऊ फीडर पर होगा मेंटेनेंस, बढ़ाया जा सकता है समय; देखिए क्या रहेगा शेड्यूल




प्री-मानसून मेंटेनेंस के तहत बिजली विभाग ने लिंगा वितरण केंद्र से निकलने वाली 11 केव्ही लाइनों के रखरखाव का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार, 7 अप्रैल को पालामऊ डीएल फीडर पर मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 6 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। कटौती का असर पालामऊ, कोडामऊ और गाडरवारा क्षेत्र में देखने को मिलेगा, जहां उपभोक्ताओं को अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, 8 अप्रैल (बुधवार) को जैतपुर डीएल फीडर से जुड़े अर्जुनवाड़ी, शिवलाल ढाना और कुकडाचिमन गांवों में भी बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य की स्थिति के अनुसार समयावधि में बदलाव किया जा सकता है, यानी जरूरत पड़ने पर कटौती का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *