[ad_1]
मुजफ्फरपुर में आज(7 अप्रैल 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। बुडको (BUIDCO) की ओर से सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को लेकर पोल शिफ्टिंग का काम होगा। इस दौरान 11 केवी NDP फीडर से जुड़े दर्जनों मोहल्ले इससे प्रभावित होंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह नियोजित शटडाउन आज से 4 दिनों तक दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक रहेगा। पोल शिफ्टिंग का काम दोपहर में तेजी से पूरा किया जाएगा, ताकि शाम से पहले बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। कटौती से शहर के कई महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान और आवासीय क्षेत्र प्रभावित होंगे। इनमें डीएवी मालीघाट, सेक्रेड हार्ट स्कूल, टीचर ट्रेनिंग कॉलेज (रामबाग) और संस्कृत कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं। इन मोहल्लों में कटेगी बिजली आवासीय क्षेत्रों में पंचवटी अपार्टमेंट, बीएमपी-6 कैंपस, दुर्गा मंदिर क्षेत्र, सर सैयद कॉलोनी, कंचन नगर और तिनपोखरिया में भी बिजली बाधित रहेगी। मालीघाट वेयरहाउस, लीची गाछी, मालीघाट चौक, चूनाभट्टी, रामबाग चौक, रामबाग चौर, रमई राम डीटीआर और मुन्ना मार्बल के आसपास के व्यावसायिक इलाकों में भी दोपहर के समय कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। समय से निपटा लें जरूरी काम बिजली विभाग और बुडको के अधिकारियों ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में बिजली आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ और निर्बाध बनाने के लिए यह पोल शिफ्टिंग अनिवार्य है। दोपहर 12 बजे से पहले ही पानी की मोटर चलाने, मोबाइल चार्ज करने या अन्य महत्वपूर्ण विद्युत कार्यों को निपटा लें। ताकि शटडाउन के दौरान परेशानी कम हो।
[ad_2]
Source link