जंजीरों से बंधी मां को महिला आयोग ने छुड़ाया:पुलिस ने अमृतसर वृद्धाश्रम में शिफ्ट किया, बेटे-बहू टीम से करते रहे बहस




अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू में जंजीरों से बांधी गई एक मां को कल देर रात आखिरकार रिहा कर दिया गया। महिला आयोग के दखल के बाद पुलिस ने कार्रवाई की ओर महिला को मिलकर भाई कन्हैया जी वृद्ध आश्रम में शिफ्ट किया गया। इस दौरान महिला के बेटे और बहु बहस करते रहे वहीं एनजीओ के फाउंडर एडवोकेट हरसिमरन महिला आयोग टीम ने कहा कि अगर इनकी बेटियां होती तो यह हालत न होते। 3 दिन पहले सामने आई थी घटना अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू, पुडा कॉलोनी में सड़क किनारे जंजीरों से बांधी गई एक महिला का मामला तब सामने आया जब जस्ट सेवा सोसाइटी के फाउंडर मेंबर एडवोकेट हरसिमरन सिंह को जानकारी मिली कि एक महिला को जंजीरों से बंधा गया है। और उसकी हालत बेहद खराब है। उसके बाद वो अपनी टीम के साथ पहुंचे। जहां महिला को बांधा गया था वहीं सामने उसके बेटा ओर बहु रहते हैं। एडवोकेट हरसिमरन ने महिला को वहां से छुड़ाया के उसे श्री गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया और उनके इलाज के सारे पैसे जमा करवाए। यह घटना तीन दिन पहले 14 अप्रैल को सामने आई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *