जगदीशपुर में लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ का आयोजन:हजारों श्रद्धालुओं ने की यज्ञ स्थल की परिक्रमा में हिस्सा लिया




भागलपुर के जगदीशपुर में सोमवार को श्री लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। यज्ञ में स्थापित 111 देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। महायज्ञ परिसर में एक राम दरबार बनाया गया है। इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और बजरंगबली की प्रतिमाएं स्थापित हैं। आयोजन की शुरुआत से लेकर समापन तक यहां निरंतर रामधुन गूंज रही है। श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन अनंत श्री विभूषित जगदगुरु रामानुजाचार्य परम पूज्य बालक स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज ने ध्रुव चरित्र की कथा का वर्णन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। महायज्ञ के संचालन में आचार्य बीरबल मंडल, निरज पंजियारा, मदन मुरारी, गोपाल शाह, राजकुमार पंजियारा, निखिल आनंद और चंदन कुमार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रामधुन में आचार्य तुलसी यादव उपस्थित रहे। सेवा कार्यों में विनोद यादव, पवन दुबे, चंदन सिंह, रूपेश कुमार, अनिल शर्मा, बालमिकी यादव और राजा सहित कई कार्यकर्ता लगे हुए हैं। भारती भूषण झा, पूर्व मुखिया घनश्याम मंडल, बृजेंद्र कुमार शाह उर्फ मुन्ना शाह, गोपीनाथ मंडल, अनारसी तांती और पूर्व मुखिया राजीव शाह समेत कई गणमान्य लोगों ने भी महायज्ञ में सहयोग प्रदान किया। यह आयोजन श्रद्धा और सामूहिक सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *