जगराओं में बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने 265 ग्राम हेरोइन बरामद किया, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए




जगराओं में थाना सिटी पुलिस ने एक बाइक सवार तस्कर को 265 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपी की पहचान सिधवां बेट के गांव शेरेवाल निवासी मनजीत सिंह उर्फ मनजीती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना सिटी के इंचार्ज इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मलक रोड गेट जगराओं के पास नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि मनजीत सिंह बड़े पैमाने पर नशा तस्करी में शामिल है और जगराओं शहर में भी नशे की आपूर्ति करता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मारा छापा मुखबिर ने यह भी बताया कि आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर पुराने सनमती स्कूल जगराओं के पास, जो मलक रोड गेट से कोठे खंजूरा रोड की ओर जाता है, ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और आरोपी मनजीत सिंह को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी मनजीत सिंह का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है, जिससे नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *