जबलपुर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म:एक साल से शोषण का आरोप, सगे चाचा पर FIR, कुछ घंटों में गिरफ्तार




जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने अपने सगे चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ करीब एक साल से शोषण किया जा रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। मां अपनी दो बड़ी बेटियों के साथ अलग रह रही है, जबकि पीड़िता अपनी 55 वर्षीय दादी के साथ रहती थी। दादी के काम पर जाने के दौरान घर में बच्ची अकेली रहती थी। इसी दौरान पास में रहने वाले 26 वर्षीय चाचा ने उसका भरोसा जीतकर गलत हरकतें शुरू कीं। पहली घटना के बाद डर के कारण चुप रही बच्ची बच्ची ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से आरोपी चाचा विशाल लगातार घर आकर जबरन दुष्कर्म कर रहा था और विरोध करने पर धमकी देता था। अंततः उसने हिम्मत दिखाई और थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। जांच में सामने आया कि मार्च 2025 में आरोपी ने पहली बार जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर वह वहां से चला गया, लेकिन बाद में उसने धमकाकर बच्ची को चुप रखा। इसके बाद आरोपी ने लगातार मौके का फायदा उठाकर उसका शोषण जारी रखा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सुरक्षा के इंतजाम हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी बच्ची का सगा चाचा है। टीआई ने बताया यह जघन्य अपराधी की श्रेणी में आता है, आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। साथ ही बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। बच्ची ने पुलिस को ऐसे बताई चाचा की करतूत… बच्ची ने पुलिस को बताया कि…अंकल मुझे, तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था, कि चाचाजी मेरे साथ क्या कर रहे है। मैं स्कूल से आती, दादी के साथ खाना खाती। कभी-कभी चाचा भी साथ में रहते थे। कई बार मुझे साथ में बाजार भी घूमने ले गए। पर एक साल से उनकी हरकतें बहुत खराब हो गई थी। जैसे ही अकेले देखते तो कमरे में बुलाकर अजीब सी हरकत करते। मैं विरोध करती तो डांट लगाते थे। इसके चलते आज को शिकायत की। पुलिस ने पकड़ा तो चाचा मुझे धमकी दे रहे थे कि जेल से छूटने के बाद मैं तुम्हें छोड़ूगा नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *