जयपुर की रहने वाली मुस्कान अग्रवाल ने आरएएस परीक्षा में 390वां स्थान हासिल किया है। उनकी स्कूली शिक्षा जयपुर में हुई, जबकि कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। उनके पिता सेंट्रल GST विभाग में सुपरिंटेंडेंट हैं, वहीं उनकी बड़ी बहन जज हैं। पहले ही प्रयास में सफलता, तीन साल की तैयारी लाई रंग मुस्कान ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से परीक्षा की तैयारी कर रही थीं और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने सिलेबस के अनुसार स्वयं शॉर्ट नोट्स तैयार किए और उसी के आधार पर तैयारी की। टाइम मैनेजमेंट और मजबूत नोट्स पर दिया जोर मुस्कान के अनुसार, प्रिलिम्स का पैटर्न अब काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है, जबकि मेंस परीक्षा के लिए शॉर्ट और मजबूत नोट्स बेहद जरूरी होते हैं। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट सीखा और अपनी गलतियों पर काम करते हुए लक्ष्य हासिल किया। मुस्कान ने बताया कि इंटरव्यू में केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि धैर्य, आत्मविश्वास और व्यवहार को भी परखा जाता है।
Source link