जयपुर में युवक की हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार:जन्मदिन पर कार के नीचे पटाखा फेंका, विरोध करने पर कुल्हाड़ी-सरिया से किया था हमला




जयपुर पुलिस ने बुधवार को युवक की हत्या के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जन्मदिन पर पटाखे छुड़ा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने पास ही खड़ी युवक की गाड़ी पर पटाखा फेंक दिया। युवक के टोकने पर आरोपियों ने विनोद पर कुल्हाड़ी, सरिया और पाइप से हमला करके उसकी हत्या कर दी। कालवाड़ थाना पुलिस ने बुधवार को यह कार्रवाई की है। पटाखे छुड़ाने को लेकर हुआ विवाद बना हत्या का कारण डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि कालवाड़ थाना इलाके में सोमवार को विनोद योगी (30) की हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पुलिस ने जयसिंह (57), विशाल (30), करण (23), अर्जुन उर्फ गगन (20), मोहित उर्फ नंदू (18) और लोकेश उर्फ पवन उर्फ प्रहलाद (20) को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के साथ पूछताछ में जुटी है। आरोपी जन्मदिन के उपलक्ष्य में पटाखे छुड़ा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने पास ही खड़ी विनोद (30) की गाड़ी पर पटाखा फेंक दिया, जिसके कारण विनोद ने उन्हें टोका तो आरोपियों ने विनोद पर कुल्हाड़ी, सरिया व पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी। कार के नीचे बम फटने पर विरोध करने पर हमला कालवाड़ थानाप्रभारी सुरेश सिंह ने बताया- वारदात सोमवार रात करीब 9 बजकर 30 मिनट की है। कुछ युवक सूतली बम चला रहे थे। इसी दौरान बम पडोसी विनोद योगी (30) की कार के नीचे जाकर फटा। कार में आग लगने की आशंका के चलते विनोद ने विरोध कर बम चलाने वालों को डांटा तो माहौल गर्मा गया। परिजनों ने विशाल धानका और करण धानका सहित 7 जनों को नामजद कर अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। विशाल के 6 माह का बेटा है। वह गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *