जयपुर में हाउसिंग बोर्ड ऑफिस में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से बेसमेंट धधका, एयर वेंटिलेशन के तोड़ने पड़े शीशे




जयपुर में हाउसिंग बोर्ड ऑफिस में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से ऑफिस के बेसमेंट में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सीतापुरा फायर स्टेशन से पहुंची 5 दमकलों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत कर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के लिए एयर वेंटिलेशन के शीशे तोड़ने पड़े। सीतापुरा फायर स्टेशनकर्मी रामस्वरूप ने बताया- सांगानेर हाउसिंग बोर्ड सर्किल के ऑफिस में आग लगी थी। दोपहर करीब 2:30 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते ऑफिस के बेसमेंट में आग लग गई। ऑफिस बंद होने के कारण पहले धुंआ निकलते दिखाई दिया। कुछ देर बाद बेसमेंट से आग की भीषण लपटे उठने लगी। आग की भीषण लपटों को उठता देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना पर सीतापुरा फायर स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए बेसमेंट में लगे एयर वेंटिलेशन के सभी शीशे तोड़े। फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियों ने 2-3 फेरे लगाकर करीब 2 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन से पहुंची टीम का कहना है कि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। बेसमेंट में ऑफिस का कुछ सामान व कबाड़ रखा हुआ था। आग से पूरी तरह जलकर वह कबाड़ में बदल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *