जलालाबाद में ट्रैक्टर का निकला बाइक पर लगा नंबर:पुरानी सब्जी मंडी में खड़ी मिली, मालिक की तलाश में पुलिस




फाजिल्का जिले के जलालाबाद में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पर ट्रैफिक पुलिस ने पुरानी सब्जी मंडी में खड़ी एक बाइक को बरामद किया है। जिस पर लगी नंबर प्लेट पर ट्रैक्टर का नंबर निकला। पुलिस के मुताबिक उन्होंने आसपास के लोगों से काफी पूछताछ की। लेकिन बाइक के मालिक का पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस टीम ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाइक का नंबर कोई और है, जबकि इस पर ट्रैक्टर का नंबर लगाया गया है। मौके पर नहीं मिला बाइक मालिक ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ट्रैफिक इंचार्ज सूरज भान ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक बाइक खड़ी थी। उक्त बाइक के पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं थी। मौके पर लोगों से पूछने के बावजूद कोई भी बाइक मालिक हाजिर नहीं हुआ। लेकिन जब उन्होंने आगे लगी नंबर प्लेट को मशीन पर सर्च किया गया तो पता चला कि बाइक पर लगाया गया नंबर PB 05 AQ 7616 ट्रैक्टर का है। जो गांव लामोचड़ कलां के एक शख्स आकाशदीप के नाम बता रहा है। PB 61E 3048 है बाइक का असली नंबर मौके पर बाइक का कोई भी मालिक नहीं आया तो पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद उन्हें जांच की गई तो पता चला कि पुलिस द्वारा पकड़ी गई बाइक का मालिक जगदीश सिंह पुत्र झुग्गे ज्वार सिंह है। जिसका असली नंबर PB 61E 3048 है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, कि आखिरकार नंबर प्लेट को बाइक पर किस लिए लगाया गया है। जांच के बाद होगी कार्रवाई आशंका जाहिर की जा रही है कि गलत नंबर लगाकर इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। फिलहाल बाइक मालिक तक पुलिस पहुंच कर रही है, और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि जांच में कोताही सामने आने पर पर्चा भी दर्ज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *