जालंधर पुलिस ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाकर नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने इस अभियान के दौरान नशे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अभियान के दौरान बिना दस्तावेजों और गलत कार्यों में यूज के शक में 14 बाइक्स को जब्त किया है। पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशों पर बस्ती बावा खेल और कटैहरा मोहल्ला जैसे इलाकों में की गई। पुलिस ने जांच और तालाशी अभियान चलाया। इसके साथ ही वाहनों के कागजात चेक किए एंट्री और एग्जिट पॉइंट को सील कर ली गई तलाश पुलिस कमिश्नर जालंधर के आदेशानुसार, यह कार्रवाई एडीसीपी-2 राकेश यादव के नेतृत्व में की गई। इस ऑपरेशन में एसीपी वेस्ट और बस्ती बावा खेल के थाना प्रभारी (SHO) जयइंदर सिंह सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस टीमों ने कटैहरा मोहल्ला, न्यू गौतम नगर और शेरां वाला ग्राउंड के क्षेत्रों को सील कर तलाशी ली। एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी की गई, ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति बचकर न निकल सके।
पुलिस ने एक युवक को हेरोइन के साथ पकड़ा इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक युवक को नशीले पदार्थ (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। एसएचओ जयइंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा, पुलिस ने मौके से करीब 10 लोगों को राउंड-अप किया था, जिनमें से 4 संदिग्धों को गहन पूछताछ और वेरिफिकेशन के लिए थाने लाया गया है। 14 मोटरसाइकिलें जब्त, कागजों की जांच जारी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 14 ऐसी मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनके चालक मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज या पहचान पत्र पेश नहीं कर सके। पुलिस को अंदेशा है कि इन वाहनों का इस्तेमाल ड्रग तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया जा रहा था।
कब्जे में लिए गए वाहनों की जांच की जाएगी इन सभी मोटरसाइकिलों को थाने ले जाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनके चेसिस नंबर और मालिकाना हक की जांच की जा रही है। जिन वाहनों के कागज अधूरे पाए जाएंगे, उन्हें तुरंत बाउंड कर दिया जाएगा और उनके मालिकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे ऑपरेशन में एआरपी (ARP) की विशेष टीमों और बस्ती बावा खेल थाने के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने और अपराधियों में डर बैठाने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण और सर्च ऑपरेशन भविष्य में भी जारी रहेंगे।
Source link