जालंधर में कबड्डी खिलाड़ी नवरीत सिंह पर केस:धार्मिक भावनाएं आहत व पगड़ी उतारने का आरोप, सफाई को लेकर हुई थी मारपीट




जालंधर के नूरमहल पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी नवरीत सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मामला 18 अप्रैल को गांव चीमा कलां में हुई एक घटना से संबंधित है, जहां नवरीत सिंह पर सरपंच परमजीत कौर के पति सुरजीत सिंह पर हमला करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, यह घटना गांव में कूड़े के ढेर की सफाई को लेकर चल रहे विवाद के दौरान हुई। आरोप है कि नवरीत सिंह ने सुरजीत सिंह पर हमला किया, जिससे उनकी पगड़ी उतर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने नवरीत को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह दोबारा सुरजीत सिंह की ओर भागा। यह पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
पीड़ित सुरजीत सिंह को हमले में चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार और उनके समर्थकों ने बताया कि घटना वाले दिन शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर उनकी तुरंत सुनवाई नहीं हुई। बाद में, पुलिस ने सुरजीत सिंह के बयान दर्ज किए और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115(2), 298, और 351(2) के तहत नवरीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उधर नवरीत सिंह ने भी अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था। उनका कहना था मारपीट में वह घायल हुए थे और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *