[ad_1]
जालंधर में डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज का फोन हैक कर लिया गया है। हैकर उनके परिचितों को संदेश भेजकर 65 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। इन संदेशों में दावा किया जा रहा है कि रकम दो घंटे के भीतर लौटा दी जाएगी।
मदद के नाम पर 65 हजार की मांग मिली जानकारी के अनुसार, हैकर ने डॉ. रश्मि विज के व्हाट्सएप या अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर उनके करीबियों को संदेश भेजे हैं। इन संदेशों में इमोशनल कार्ड खेलते हुए मदद की गुहार लगाई गई है। संदेश में लिखा गया है कि उन्हें तुरंत 65 हजार रुपये की आवश्यकता है और यह राशि महज 2 घंटे के भीतर वापस कर दी जाएगी। ठगों ने लोगों को झांसे में लेने के लिए तकनीकी खराबी का बहाना भी बनाया है। वायरल हुए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, मैसेज में लिखा गया है कि प्रिंसिपल को भुगतान करने में दिक्कत आ रही है क्योंकि उनका यूपीआई ठीक से काम नहीं कर रहा है। हैकर ने इतनी चालाकी से शब्दों का चयन किया ताकि सामने वाले व्यक्ति को लगे कि प्रिंसिपल वाकई किसी मुसीबत में हैं और उन्हें तुरंत वित्तीय सहायता की जरूरत है। घटना के बाद प्रबंधन और प्रिंसिपल ने अपने परिचितों दी जानकारी
इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल ने अपने परिचितों और अभिभावकों को सतर्क किया है। उन्हें ऐसे किसी भी संदिग्ध संदेश पर भरोसा न करने और कोई भी राशि न भेजने की सलाह दी गई है। मोबाइल हैक होने की सूचना मिलते ही आवश्यक कदम उठाए गए और संबंधित विभाग को सूचित किया गया। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी प्रकार का संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए। बिना पुष्टि किए किसी को भी पैसे भेजना जोखिम भरा हो सकता है।
[ad_2]
Source link