जालंधर में 10 मिनट हुई झमाझम बारिश:नौकरी पेशा लोग रास्ते में भीगे, रेन कोट और छाता लेकर जाते दिखे, गर्मी से मिली राहत




जालंधर में शुक्रवार सुबह से बादलों के चलते मौसम ने करवट ली है। साढ़े 8 बजे के करीब अचानक गरज-चमक के साथ बारिश हुई। 10 मिनट तक हुई बौछार ने मौसम को ठंडा कर दिया है। बारिश के चलते ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान नौकरी-पेशा लोग रास्ते में ही भीग गए। कुछ रेन कोट पहनकर और छाता लेकर जाते दिखाई दिए। बता दें कि, पिछले 2 दिन से गर्मी का असर दिखने लगा था और तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है। इस वजह से मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंधी, तूफान और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी कर रखा था। कुछ जिलों में अभी भी बारिश की संभावना है। जालंधर में हुई बारिश के PHOTOS इन 7 जिलों में बारिश और आंधी का है अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 7 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं (30 से 40 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। इन्हीं 7 जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद 18 को मौसम साफ है, जबकि 19 को फिर से बारिश की संभावना है। 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 17 तारीख को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *