[ad_1]
कानपुर देहात में शनिवार को जिलाधिकारी कपिल सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध और रखरखाव का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। देखें, 3 तस्वीरें… जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें समाजवादी पार्टी से शेखू खान एवं बृजमोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, कांग्रेस पार्टी से गोविंद यादव, बहुजन समाज पार्टी से आशुतोष गौतम, आम आदमी पार्टी से रोहित यादव तथा कम्युनिस्ट पार्टी से रामऔतार भारती शामिल थे। इनके अतिरिक्त अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link