जूही में घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची को अधेड़ चॉकलेट खिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया, इसके बाद उसके संग रेप किया। इस दौरान आरोपh ने बच्ची को डराया और किसी से बताने पर मारने की धमकी दी। अगले दिन बच्ची के कपड़े में खून लगा देख मां ने पूरी बात पूछी तो बच्ची ने आपबीती बताई। जिस पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में परिजन बच्ची को लेकर पुलिस के पास गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घर के बाहर खेलने के दौरान बहला ले गया था अधेड़ पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि बीती शनिवार को उनकी 7 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान इलाके में रहने वाला 50 साल का अधेड़ बच्ची को लालच देकर बहाने से अपने घर ले गया, जहां बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची के मुताबिक आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने से मना किया था। रविवार सुबह मां उसे नहलाने पहुंची तो कपड़ों में खून लगा देखा, जिसके बाद पूछने पर बच्ची ने आरोपी की हरकतें बयां कर दीं। जूही इंस्पेक्टर थानाप्रभारी केके पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी जेल भेजा जाएगा।
Source link