960 करोड़ रुपए के जेजेएम मामले में रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल की आज एक बार फिर एसीबी कोर्ट में पेशी हुई। ACB ने कोर्ट में फिर से सुबोध अग्रवाल की दो दिन की पीसी रिमांड मांगी थी। इस दौरान पीसी रिमांड का सुबोध अग्रवाल ने विरोध किया। कोर्ट परिसर में सुबोध अग्रवाल एसीबी अधिकारियों से बोले- आप कह रहे है कि मैंने सवालों का जवाब नहीं दिया। आप मीडिया में बार-बार ये क्यों कह रहे है। आप मीडिया में बार बार क्यों कह रहे है। आप बताए मैने किन सवालों का जवाब नहीं दिया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सुबोध अग्रवाल को ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया। सुबोध अग्रवाल ने जेल में स्पेशल सेल में रखने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। खुद को जेल में खतरा बताकर अलग से सेल में रखने को लेकर एप्लिकेशन दी है। बता दें कि मंगलवार शाम पूछताछ के दौरान सुबोध अग्रवाल की तबियत बिगड़ी थी। हालांकि सभी जांच में रिपोर्ट सामान्य आई थी।
Source link