जैन युवा महासभा ने चितरी में रात्रि चौपाल की:सामूहिक विवाह की कार्ययोजना व समाज सुधार पर चर्चा हुई




जैन युवा महासभा हुम्मड़ पुरम की चितरी इकाई ने दिगंबर जैन संत भवन में एक रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस बैठक में युवा महासभा की कार्ययोजनाओं और समाज सुधार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में जैन समाज के अध्यक्ष भंवरलाल शाह और परम संरक्षक हुकुम चंद जैन ने कार्यकारिणी के सदस्यों का तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया। पंडित आनंद लाल जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। युवा महासभा के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने बताया कि कार्यकारिणी प्रतिदिन अलग-अलग गाँवों में जाकर युवा महासभा की कार्ययोजनाओं की जानकारी पंचों और युवाओं के बीच रखती है। इसका उद्देश्य समाज सुधार को गति देने के लिए सुझाव आमंत्रित करना है। कमलेश जैन ने हुम्मड़ पुरम शैक्षणिक संस्थान से ‘जैन बालक जैन स्कूल’ योजना के तहत जैन छात्रों को हुम्मड़ पुरम में नए प्रवेश के लिए आग्रह किया। महिला महासभा की अध्यक्ष कौशल्या सरिया ने माताओं से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को बुराइयों से दूर रखकर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दें। महासचिव अशोक जैन ने सामूहिक विवाह की कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने नवंबर 2026 में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए स्थानीय समाज के युवाओं से पंजीकरण कराने का निवेदन किया और समाज के लिए अपनाए जाने वाले नवाचारों की जानकारी दी। सुमति लाल सरिया ने सामूहिक विवाह को अपनाने और पाश्चात्य संस्कृति से दूरी बनाए रखने को समाज की उन्नति के लिए परम आवश्यक बताया। स्थानीय समाज के प्रवक्ता मनीष जैन ने बताया कि चितरी जैन समाज ने बैठक आयोजित कर युवा महासभा के कार्यक्रम में आवश्यक संशोधन हेतु अपने सुझावों से अवगत कराया। सेठ विपिन और शाह दीपेश ने भी अपने सुझाव दिए और कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *