जौनपुर साईं मंदिर का 30वां स्थापना दिवस:24 अप्रैल शुक्रवार को मनाया जाएगा, विशेष कार्यक्रम होंगे




जौनपुर के हुसैनाबाद स्थित साईं बाबा मंदिर का 30वां स्थापना दिवस 24 अप्रैल, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ साईं बाबा मंदिर में विधिवत आरती के साथ होगा। मंदिर के पुजारी पंकज पांडे और लोलारकनाथ पाठक बाबा की आरती संपन्न कराएंगे। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बाबा की पालकी यात्रा भी निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, रथ और बैंड-बाजे शामिल होंगे। मंदिर के प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि इस दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी लोगों से भंडारे में उपस्थित होने की अपील की है। इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारी मंदिर के प्रबंधक संजय सिंह, निरीक्षक इंद्रभान सिंह इंदु, एडवोकेट दुष्यन्त सिंह, राजन गुप्ता, रमेश माली और मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *