देवास शहर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। उज्जैन रोड तिराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर सुबह से ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने पहुंचकर माल्यार्पण किया। शाम को शहर में भव्य स्वाभिमान यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। यात्रा की शुरुआत के.पी. कॉलेज नाहर दरवाजा से हुई और यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उज्जैन तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पहुंची। झांकियों और नृत्य ने बढ़ाई शोभा
स्वाभिमान यात्रा में पारंपरिक आदिवासी नृत्य, सजी-धजी बग्गियां, घोड़े, ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही बाबा साहब के जीवन और विचारों पर आधारित झांकियां, संत-महापुरुषों के संदेशों के पोस्टर और चित्रण भी शामिल किए गए। रात करीब 8:30 बजे यात्रा उज्जैन तिराहा पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उज्जैन तिराहा रोशनी से जगमगाता नजर आया। डीजे की धुन पर लोगों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता और सम्मान का संदेश दिया गया। देखिए तस्वीरें…
Source link